About Us Organogram List of Institutions Acts/ Rules Circulars Latest GOs Feedback Useful Links Contact Us
 
प्रदेश में विभिन्न विभागों के अधीन स्थापित/संचालित निजी क्षेत्र  की व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश और फीस नियमन हेतु समिति का गठन शासनादेश संख्या - 2463/2008 - सोलह - 1 -5 (डब्ल्यू-48/2003 दिनाँक 27.06.2008 के द्वारा किया गया।
1- श्री संजय प्रसाद, सचिव, व्यावसायिक एवं प्राविधिक शिक्षा। अध्यक्ष
2- श्री अरविन्द नारायण मिश्र, विशेष सचिव वित्त, उ०प्र० शासन। सदस्य
3- श्री यू०एस० तोमर, कुलसचिव प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ। सदस्य
4- श्री पी० सक्सेना, कुलसचिव, महामाया प्राविधिक विश्वविद्यालय, गौतम बुद्ध नगर। सदस्य
 
समिति द्वारा प्रवेश प्रक्रिया निर्धारण तथा शुल्क निर्धारण का कार्य किया जायेगा, इस सम्बन्ध में संस्थाओं से समस्त विवरण मंगाकर परीक्षण के उपरान्त समितियों के निर्णयार्थ प्रस्तुत किये जाने वाले विभिन्न निर्णयों को क्रियान्वन्ति कराया जायेगा, समितियाँ प्रवेश के सम्बन्ध में या अधिक शुल्क लेने के संम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों पर विचार करेगी। माननीय न्यायालय में चल रहे वादों में प्रतिशपथ पत्र लगवाने तथा पैरवी करने का कार्य भी समिति की ओर से किया जायेगा समय-समय पर ए०आई०सी०टी०ई०, एम०सी०आई०, एन०सी०टी०ई०, एवं डी०सी०आई० आदि से प्रवेश तथा शुल्क निर्धारण के सम्बन्ध में आवश्यकतानुसार पत्राचार किया जायेगा।
 
समिति कार्यालय में शासनादेश संख्या -283/ सोलह -1 -2009 -9 (बजट-9)/2004 दिनाँक 09.02.2009 द्वारा छ: पद सृजित किये गये हैं। उक्त पदों को केवल सेवा स्थानान्तरण, प्रतिनियुक्ति व संविदा के आधार पर भरा जायेगा इन पदों का वेतन समिति के आवंटित बजट के वेतन मद से किया जायेगा। सृजित किये गये पदों के नियुक्ति प्राधिकारी प्रमुख सचिव/सचिव, व्यावसायिक एवं प्राविधिक शिक्षा, अनुभाग-1, उत्तर प्रदेश शासन होगें।
 
निजी क्षेत्र की अभियन्त्रण/व्यावसायिक पाठ्यक्रमों हेतु :-
1. प्रमुख सचिव/सचिव, प्राविधिक शिक्षा पदेन अध्यक्ष
2. सचिव/विशेष सचिव, वित्त सदस्य
3. कुलसचिव, उ०प्र० प्रविधिक विश्वविद्यालय सदस्य
निजी क्षेत्र के बी०एड० पाठ्यक्रम हेतु :-
1. प्रमुख सचिव/सचिव, उच्च शिक्षा पदेन अध्यक्ष
2. सचिव/विशेष सचिव, वित्त सदस्य
3. निदेशक, उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश सदस्य
निजी क्षेत्र के मेडिकल एवं डेन्टल पाठ्यक्रमों हेतु :-
1. प्रमुख सचिव/सचिव, चिकित्सा शिक्षा पदेन अध्यक्ष
2. सचिव/विशेष सचिव, वित्त सदस्य
3. महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, उ०प्र० सदस्य
आहूत बैठकों की स्थिति :-
समिति कार्यालय की दो बैठकें प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में दिनांक 17.02.2009 एवंम् 28.04.2009 को आहूत की गयी, उक्त बैठक में निम्न निर्णय लिये गये